वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
उन्होंने कहा कि आगामी 15 तारीख को सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई करेगा
कोलकाता। फुरफुराशरीफ के पीरजादा तोहा सिद्दिकी ने कहा है कि पाकिस्तान या और किसी देश के साथ अगर कोई भी कभी युद्ध होता है तो उस पर भारतीय मुसलमान मोदी सरकार के साथ है, क्योंकि देखा गया कि पिछले दिनों पहलगाम में जिस प्रकार से आतंकी हमला हुआ और हमारे भारतीय पर्यटक शहीद हो गये। यह सब्र करने वाली बात नहीं है, लेकिन वक्फ कानून पर हमलोग केंद्र सरकार के खिलाफ हैं।
तोहा सिद्दिकी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस प्रकार से मुसलमानों के हक के साथ मनमानी की है इसे हम कभी नहीं मानेंगे। उन्होंने कहा कि वक्फ की जमीन न केंद्र सरकार की है और न राज्य सरकार की। इस पर जो केंद्र सरकार ने एकतरफा कानून बनाया है यह मुसलमान कभी भी नहीं मानेंगे।
उन्होंने कहा कि आगामी 15 तारीख को सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई करेगा। अगर फैसला हमारे हक में हुआ तब तो ठीक है, लेकिन अगर नहीं हुआ तो आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।